Rajasthan News: समाजकंटकों ने आंबेडकर की प्रतिमा को किया खंडित, लोगों में आक्रोश, मामला दर्ज - Mewar App

Rajasthan News: समाजकंटकों ने आंबेडकर की प्रतिमा को किया खंडित, लोगों में आक्रोश, मामला दर्ज

सिरोही। सिरोही जिले के खांबल गांव में आम्बेडकर जयंती से मात्र दो दिन पूर्व शनिवार रात को समाजकंटकों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। रविवार सुबह लोगों को जैसे ही इस घटना का पता चला, एकत्रित होकर रोष जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।