उदयपुर। ज़िले की DST टीम और थाना टीडी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बायोडीजल बेचने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो टैंकों में भरा करीब 440 लीटर बायोडीजल जब्त किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और डिप्टी एसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में वृत्ताधिकारी एससी-एसटी सेल महिपाल सिंह और थानाधिकारी टीडी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
जीएमसीएच के डॉ. अभिषेक एआईआईएमएस ऋषिकेश में गेस्ट फैकल्टी के रूप में आमंत्रित
उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अभिषेक कुमार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश में आयोजित रिसर्च मेथडोलॉजी (शोध पद्धति) विषयक कार्यशाला में गेस्ट फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया। यह कार्यशाला वर्ल्ड ट्रॉमा वीक 2025 के अवसर पर “स्ट्रेंथनिंग ट्रॉमा सिस्टम: फ्रॉम रिस्पॉन्स टू … Read more
