आजम खान के परिवार से मिले अजय राय: जेल में हो रहे अत्याचार पर सरकार को घेरा, कहा- ये तानाशाही नहीं तो.. - Mewar App

आजम खान के परिवार से मिले अजय राय: जेल में हो रहे अत्याचार पर सरकार को घेरा, कहा- ये तानाशाही नहीं तो..

Ajay Rai Allegations: रामपुर में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के परिजनों से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में आज़म खान के साथ अन्याय हो रहा है। करीब 45 मिनट तक चली इस बंद कमरे की बैठक में परिवार ने कई चौंकाने वाली बातें साझा कीं, जिसने पूरे मामले को राजनीतिक रूप से और संवेदनशील बना दिया।