इंदौर अग्निकांड जांच में बड़ा खुलासा, ‘8 मौतों वाला घर बेहद खतरनाक…’ - Mewar App

इंदौर अग्निकांड जांच में बड़ा खुलासा, ‘8 मौतों वाला घर बेहद खतरनाक…’

Indore Fire Tragedy Update: एमपी के इंदौर शहर में बृजेश्वरी एनएक्स स्थित दो मंजिला मकान में आग लगने से पुगलिया परिवार के 8 सदस्यों की मौत हुई थी, उसे नगर निगम ने जांच के बाद खतरनाक माना है। भवन अधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि मकान की स्थिति बेहद जर्जर है और फिलहाल यह रहने योग्य नहीं है। दूसरी ओर हादसे की सूचना पर मदद करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के भी बयान हुए हैं।