इश्क, धोखा और कत्ल: जीजा के प्यार में पागल थी साली, भेद खुला तो बड़ी बहन ने पति के साथ मिलकर की हत्या - Mewar App

इश्क, धोखा और कत्ल: जीजा के प्यार में पागल थी साली, भेद खुला तो बड़ी बहन ने पति के साथ मिलकर की हत्या

Moradabad Murder News: मुरादाबाद के थाना मैनाठेर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जीजा-बहन ने मिलकर अपनी साली की हत्या कर दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या बताया गया। मृतका ज्योति जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष थी के पिता राम अवतार ने इस मामले की तहरीर थाना मैनाठेर में दर्ज कराई।