उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति 2026: वंचित छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल, मंत्री के निर्देश पर फैसला - Mewar App

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति 2026: वंचित छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल, मंत्री के निर्देश पर फैसला

Uttar Pradesh Scholarship 2026: शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से वंचित छात्र-छात्राओं को आवेदन करने का अवसर मिल रहा है। समाज कल्याण विभाग ने बताया है कि जल्द ही छात्रवृत्ति पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा। जिससे छूटे हुए पात्र छात्रों को योजना का लाभ मिल सके। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। समाज कल्याण राज्य मंत्री के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग पोर्टल को दोबारा खोलने की तैयारी कर रहा है। जिससे कि छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ मिल सके।