एमपी में इंस्टाग्राम पर आखिरी फोटो पोस्ट कर प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से दी जान - Mewar App

एमपी में इंस्टाग्राम पर आखिरी फोटो पोस्ट कर प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से दी जान

MP News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत हुआ। ढाबली खुर्द के पास जंगल में महुए के पेड़ पर एक ही रस्सी से बने दो फंदों पर युवक और युवती के शव लटके मिले। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह ग्रामीण जब जंगल की ओर गए तो पेड़ पर दोनों को लटका देखा। यह देख सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए खिलचीपुर अस्पताल भिजवाया।