एमपी में लेडी सब इंजीनियर 10,000 रिश्वत लेते पकड़ाई, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई - Mewar App

एमपी में लेडी सब इंजीनियर 10,000 रिश्वत लेते पकड़ाई, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

MP News: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला शहडोल जिले का है जहां लोकायुक्त रीवा की टीम ने गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को नगर परिषद कार्यालय खंड देवलौंद में पदस्थ लेडी सब इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है।