ऑपरेशन संकल्प: नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा तस्कर की करोड़ों की संपत्ति सीज - Mewar App

ऑपरेशन संकल्प: नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा तस्कर की करोड़ों की संपत्ति सीज

नागौर. जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन संकल्प – नशामुक्त नागौर’ अभियान के तहत नागौर पुलिस ने शनिवार को नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति पर कड़ा प्रहार किया है। सुरपालिया थाना पुलिस ने आरोपी बहादुर सिंह उर्फ समीर की ओर से नशे के कारोबार से अर्जित आय से बनाए गए आलीशान मकान को सीज कर दिया है, जिसकी बाजार कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।