कब्र से निकाली गई नाबालिग की लाश, मां ने लगाया रेप और हत्या का आरोप - Mewar App

कब्र से निकाली गई नाबालिग की लाश, मां ने लगाया रेप और हत्या का आरोप

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने दफन की गई एक नाबालिग लड़की के शव को कब्र से बाहर निकलवाया है। यह कार्रवाई पीड़िता की मां द्वारा अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या का गंभीर आरोप लगाने के बाद की गई है। मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की मर्चरी भेजा गया है।