काबू की कोशिशें कामयाब, नई चुनौती बनकर उभरी एमडीआर-टीबी - Mewar App

काबू की कोशिशें कामयाब, नई चुनौती बनकर उभरी एमडीआर-टीबी

इलाज मुफ्त, लेकिन अधूरे इलाज और जागरूकता की कमी से खतरा बरकरारउदयपुर. किसी जमाने में टीबी एक खतरनाक बीमारी कहलाती थी। सरकार और स्वास्थ्य विभाग के साझा प्रयासों से इस पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है। इस बीच एमडीआर टीबी एक नई चुनौती बनकर उभरी है। साधारण टीबी पर जीत डॉट्स के माध्यम से पाई जा सकती है, एमडीआर टीबी पर इन दवाओं का असर नहीं होना इसे खतरनाक बनाती है। जिले में टीबी मरीजों की पहचान और इलाज में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन मरीजों द्वारा बीच में इलाज छोड़ना और सामाजिक जागरूकता की कमी अब भी बड़ी चुनौती है।