कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने राजनीति का मतलब बताते हुए कहा कि बेईमानी करना जाने, वो राजनेता है। पापी, मन से बेईमान, वो मैं नहीं हूं। किरोड़ी ने कहा- अभिमन्यु चक्रव्यूह में घुस तो गया, लेकिन निकलना नहीं सीखा। मैं चक्रव्यूह में घुस तो जाता हूं टिकट लेकर। लेकिन निकलने की विद्या जनता जर्नादन सिखाती है। ऐसे-ऐसे षड्यंत्र हुए हैं कि मैं सफल नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा- मैं एमएलए, मंत्री बनने का कभी घमंड नहीं पालता। अहंकार से दूर रहता हूं। कभी-कभी गुस्सा आ जाता है तो डांट देता हूं। डॉ. किरोड़ी रविवार को सवाई माधोपुर के इटावा गांव में हुए पद दंगल समारोह में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा- मैं आरक्षण का बाल भी बांका नहीं होने दूंगा। ग्रामीणों ने हाथी पर बैठाया तो कहा- यह अच्छा संकेत
समारोह से पहले ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। डॉ. किरोड़ी को हाथी पर बैठाया और करीब एक किलोमीटर दूर पद दंगल आयोजन स्थल तक लेकर आए। इस दौरान जेसीबी से फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। डॉ. किरोड़ी ने कहा कि हाथी पर चढ़ गया हूं। अब हाथी पर चढ़ने का संकेत तो अच्छा ही होता है। हालांकि मुझे डर था कि कहीं हाथी पागल नहीं हो जाए। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम से पहले कृषि मंत्री ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। उन्होंने कहा- सवाई माधोपुर में 150 करोड़ रुपए की लागत से अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी। वहीं, 220 करोड़ रुपए की लागत से लटिया नाले का विकास कराया जाएगा। उन्होंने बजट को राजस्थान के चहुंमुखी विकास का बजट बताया। उन्होंने कहा- सवाई माधोपुर के जडावता गांव को 75 करोड़ रुपए का राहत पैकेज मिला है। इससे बनास नदी पर प्रोटेक्शन वॉल तैयार करने का प्रावधान किया है। …. किरोड़ी लाल मीणा से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… किरोड़ी बोले-भाषण से जनता को बेवकूफ-बनाकर चुनाव जीतना आता है:मैं ये कला जानता हूं; सभा में महिलाएं ज्यादा दिखीं तो कहा कुछ तो गड़बड़ है कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा- मीरा ने भगवान कृष्ण की बेशुमार भक्ति की और भक्ति से शक्ति मिलती है। मुझे ज्यादा धार्मिक बातें नहीं आती, लेकिन दूसरी कला आती है। पूरी खबर पढ़िए किरोड़ी बोले-धंधा करने के लिए राजनीति में आ रहे लोग:मंत्री रहते हुए मुझे डांट पड़ी थी; वसुंधरा ने मुझे पार्टी से निकाला था अजमेर में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- समरावता कांड में गिरफ्तार बच्चों से जेल में मिलने गया तो मुझे डांट पड़ी थी। तब मुझे कहा गया कि मंत्री रहते हुए आपको अपराधियों से नहीं मिलना चाहिए। पूरी खबर पढ़िए
