mp news: केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च को अपने जन्मदिन पर पांच संकल्प लेने जा रहे हैं। जिसमें पर्यावरण, सेवा, सहायता, शिक्षा और प्रतिभा प्रोत्साहन का प्रण शामिल है। अपने माता-पिता की स्मृति में ‘प्रेम-सुंदर प्रतिभा सम्मान’ शुरू करने का निर्णय भी शिवराज सिंह चौहान ने लिया है। जिसमें विदिशा लोकसभा की आठों विधानसभाओं में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को 51,000 से 21,000 की सम्मान राशि दी जाएगी।
