कोटा पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़े तस्कर,VIDEO:नाकाबंदी तोड़कर भागे, टीम ने घेर कर पकड़ा; 150 किलो डोडा चूरा जब्त – Mewar App

कोटा पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़े तस्कर,VIDEO:नाकाबंदी तोड़कर भागे, टीम ने घेर कर पकड़ा; 150 किलो डोडा चूरा जब्त

कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने फिल्मी स्टाइल में 2 तस्करों को पकड़ा है। जो नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे थे। पुलिस ने कार से 150 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। ये नशे की खेप बारां के रास्ते पंजाब ले जाई जा रही थी। पुलिस ने तस्कर की गाड़ी के टायर पर फायर भी किया। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। पहले देखिए घटना के PHOTOS… घटना सिमलिया थाना क्षेत्र की सुबह 8 बजे के आसपास की है। टीम ने NH 27 (कोटा-बारा हाईवे) पर टोल पर नाकाबंदी लगा रखी थी। उसी दौरान बारां की तरफ से तेज रफ्तार लग्जरी कार आते हुए नजर आई। पुलिस को देख कार ड्राइवर ने स्पीड बढ़ा दी। जैसे तैसे पुलिसकर्मियों ने कार को घेरा। बदमाशों ने कार से भागने की कोशिश की। लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। फिलहाल दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है।
— ये खबर भी पढ़ें कोटा में 30 लाख की नशे की खेप पकड़ी:एमपी से पंजाब ले जा रहे थे 196 किलो डोडा चूरा, बेरिकेट तोड़कर भागे, 2 तस्कर गिरफ्तार कोटा जिले की चेचट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने एक लग्जरी कार से 196 किलो 260 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। जिसकी बाजार कीमत करीब तीस लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में पंजाब निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। (पूरी खबर पढ़ें)