खेजड़ी-बचाओ कलश-यात्रा में 52 लाख का सोना पहन कर आई:बोलीं- समाज साथ है तो किसका डर; आंदोलनकारी बोले- अब भी कट रही खेजड़ी – Mewar App

खेजड़ी-बचाओ कलश-यात्रा में 52 लाख का सोना पहन कर आई:बोलीं- समाज साथ है तो किसका डर; आंदोलनकारी बोले- अब भी कट रही खेजड़ी

बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन में कलश यात्रा शुरू हो गई है। इसके साथ ही जयपुर में मुख्यमंत्री से मिलने के बाद संत भी बीकानेर पहुंच रहे हैं। इसके बाद आंदोलन के आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। इस बीच बीकानेर में ही कई गांवों में खेजड़ी काटने के मामले सामने आ रहे हैं। आंदोलन के संयोजक परसराम बिश्नोई ने बताया कि संत समाज मुख्यमंत्री से वार्ता करने के लिए जयपुर गए हैं। वो आज महापड़ाव स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद ही तय होगा कि आगे क्या करना है। उन्होंने बताया क्रमिक आमरण अनशन लगातार चल रहा है। सोमवार को भी डेढ़ सौ पर्यावरण प्रेमी क्रमिक अनशन पर पहुंच गए हैं। बिश्नोई ने कहा कि लगातार खेजड़ी काटने के मामले सामने आ रहे हैं। प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है। कलश यात्रा में बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हुईं हैं। वे मंगल गीत गाती हुई चल रही हैं। यात्रा में एक महिला 35 तोला सोना करीब 52 लाख की ज्वेलरी पहन कर शामिल हुई। उन्होंने कहा- समाज हमारे साथ है तो हमें किस बात का डर है। देखें आंदोलन से जुड़ी तस्वीर…
पढ़ें आंदोलन से जुड़ी ये खबर भी… खेजड़ी बचाओ आंदोलन में पैदल पहुंचे पूर्व मंत्री:भजन-कीर्तन कर किया अनशन, कांग्रेस ने समर्थन में निकाली रैली बीकानेर में खेजड़ी बचाने को चल रहे आंदोलन के तहत शनिवार को लगातार छठे दिन बिश्नोई धर्मशाला के आगे महापड़ाव जारी रहा। पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने भी पैदल कूच कर महापड़ाव स्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों को संबोधित किया। (पढ़ें पूरी खबर) खेजड़ी बचाने के आंदोलन में पहुंचे भाजपा विधायक:बोले- मैं इनका समर्थन करता हूं; आंदोलनकारियों ने कहा- इतिहास दोहराने के लिए तैयार खेजड़ी बचाने के लिए राजस्थान में बीकानेर से शुरू हुआ आंदोलन हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जालोर तक पहुंच गया है। इन जिलों में लोगों की ओर से धरने दिए जा रहे हैं। हालांकि बीकानेर में ही खेजड़ी काटने का मामला सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर) पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग देखें…