गणेश्वर मंदिर सूटकेस ब्लास्ट-केस, तांत्रिक के कहने पर फेंका था:बच्चा नहीं होने पर किया था टोटका; तंत्र-मंत्र के सामान के साथ हुआ था धमाका – Mewar App

गणेश्वर मंदिर सूटकेस ब्लास्ट-केस, तांत्रिक के कहने पर फेंका था:बच्चा नहीं होने पर किया था टोटका; तंत्र-मंत्र के सामान के साथ हुआ था धमाका

सीकर जिले के गणेश्वर कुंड में धमाके के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में 5 आरोपियों को डिटेन किया है। घर में बच्चा नहीं होने पर तांत्रिक के कहने पर सूटकेस को कुंड के अंदर फेंका गया था। नीमकाथाना एडिशनल एसपी लोकेश मीणा ने बताया-12 फरवरी की दोपहर 2 बजे गणेश्वर कुंड में धमाके की सूचना मिली थी। इस पर टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि कुंड में एक सूटकेस फेंका गया था। इसके बाद धमाका हुआ। सूटकेस में किसी तरह का विस्फोट पदार्था था जो पानी मिलते ही रिएक्ट कर गया और कुंड में धमाका हो गया। पुलिस ने बताया- जांच में सामने आया कि कुछ लोग सूटकेस और हाथ में नारियल की थैली लेकर कुंड पर आए थे और पानी में फेंक दिया। इस पर मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ और आसपास के सीसीटीवी मदद से 5 लोगों की पहचान की गई। पांच आरोपियों को किया डिटेन
18 फरवरी को पुलिस ने दिनेश कुमार जांगिड़, हरीराम निवासी गुढ़ागौड़जी (झुंझुनूं), जयराम सैनी निवासी झुंझुनूं,निर्मल शर्मा निवासी डीडवाना-कुचामन, नियामत उर्फ सद्दाम निवासी सुल्तानपुरा (नूहं, हरियाणा) को डिटेन कर पूछताछ की। घर में बच्चा नहीं होने पर तांत्रिक के पास पहुंचे थे
आरोपियों ने बताया कि घर में बच्चा नहीं होने के कारण वे हरियाणा के मेवात में एक तात्रिक के पास पहुंचे। तांत्रिक ने उन्हें विधि के नाम पर एक सूटकेस के साथ थैली में नारियल दिए और कहा कि दोनों को बहते पानी में डाल देना। गणेश्वर में बहता पानी था, इसलिए सूटकेस को वहां डाला
आरोपियों ने बताया-उन्होंने झुंझुनूं के लोहार्गल धाम और नीमकाथाना के गणेश्वर में इसे (सूटकेस और नारियल की थैली) बहाने के बारे में सोचा। गणेश्वर में बहता हुआ पानी है इसलिए वे यहां आ गए। जब सूटकेस को पानी में डालने के बाद धमाका हुआ तो उन्होंने घबराकर तांत्रिक को फोन किया। इस पर तांत्रिक ने उन्हें अपनी तंत्र क्रिया काम करने का झांसा दिया और वहां से जाने के लिए कहा। खुलासे के लिए कई थानों से टीम बनाईं
एडिशनल एसपी ने बताया कि मामले का खुलासा करने के लिए नीमकाथाना सदर, कोतवाली नीमकाथाना, पाटन, डाबला, थोई, खंडेला, जाजोद और जाटा थाना पुलिस के साथ मोबाइल एफएसएल यूनिट, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल को शामिल किया गया। पुलिस के खुलासे में कई सवालों के नहीं मिले जवाब
हालांकि पुलिस ने अभी तक तांत्रिक के नाम और पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तांत्रिक को पकड़ने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों में से किस व्यक्ति को बच्चा नहीं हो रहा था, उन्हें तांत्रिक के पास ले जाने वाला कौन था, इसकी जानकारी भी अभी तक नहीं मिली है। …. गणेश्वर धाम कुंड धमाके ये खबर भी पढें… सीकर के नीमकाथाना में सूटकेस में धमाका:गणेश्वर तीर्थ धाम के कुंड में फेंका था, संदिग्ध लग रहे दो लोगों को पकड़ा सीकर जिले के गणेश्वर तीर्थ धाम पर गुरुवार को कुंड में फेंके गए सूटकेस में धमाका हो गया था। घटना के वक्त कुंड परिसर में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था। (पढ़ें पूरी खबर)