उदयपुर में उदयपुर-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन में चलती ट्रेन में युवती पर बोतल फेंककर हमला कर दिया, जिससे उसके नाक, मुंह और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। ट्रेन को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। यह घटना गुरुवार सुबह देबारी के मेघवालों की घाटी गांव के पास हुई। घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती अपनी बहन के साथ सफर कर रही थी। रेलवे पुलिस को मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावर की पहचान करने और हमले के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अब देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…
चैन खींचकर ट्रेन को रुकवाया प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट मधु गर्ग ने बताया- ट्रेन सुबह 11:30 बजे राणा प्रताप नगर स्टेशन से रवाना हुई थी। मेघवालों की घाटी नामक बस्ती के पास अचानक एक युवती के चिल्लाने की आवाज आई। हम लोग कुछ दूरी पर थे, भागकर युवती तक पहुंचे। युवती के नाक के पास घाव होने से खून बह रहा था। फिर लोगों ने चैन खींचकर ट्रेन रुकवाई। इसके बाद लोगों ने देखा भी, मगर दूर कोई नजर नहीं आया। करीब 1 किलोमीटर आगे देबारी रेलवे स्टेशन पर युवती को स्ट्रेचर पर उतारा गया। 15 मिनट बाद एंबुलेंस आई, जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई। संभवतया किसी ने बोतल फेंकी होगी, क्योंकि युवती के बैठने की जगह पर वहां कुछ कांच के टुकड़े मिले हैं। रेलवे पुलिस भी मौके पर काफी कुछ चेक करती रही।
