जयपुर के आलीशान विला में सजी थी ‘कैसीनो’ की महफिल, पुलिस पहुंची तो रसूखदारों ने दी धमकी, 16 लोग गिरफ्तार - Mewar App

जयपुर के आलीशान विला में सजी थी ‘कैसीनो’ की महफिल, पुलिस पहुंची तो रसूखदारों ने दी धमकी, 16 लोग गिरफ्तार

Jaipur Gambling Racket: जयपुर: राजधानी के भांकरोटा थाना इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आलीशान विला में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ रैकेट और कैसीनो का पर्दाफाश किया है। जयपुर आयुक्तालय की भांकरोटा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST पश्चिम) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।