जातिसूचक गालियां, फिर की बर्बर पिटाई, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक - Mewar App

जातिसूचक गालियां, फिर की बर्बर पिटाई, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक

बरेली। बारादरी क्षेत्र में एक छात्र के साथ हैवानियत की हद पार कर दी गई। स्कूल के बाहर रोककर पहले जातिसूचक टिप्पणियां की गईं, फिर लात-घूंसों से पीटा गया और पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई है।