जिले में 14 लाख से ज्यादा कृषि भूमि खाते, ई केवाईसी हुई केवल तीन लाख की - Mewar App

जिले में 14 लाख से ज्यादा कृषि भूमि खाते, ई केवाईसी हुई केवल तीन लाख की

भिण्ड. जिले में कृषि भूमि स्वामियों की संख्या 14 लाख से अधिक है, लेकिन ई-केवाईसी महज 22 प्रतिशत ही हो पाई है। राजस्व अमले को व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसान भी कई बार साइबर फ्रॉड के चक्कर में पटवारियों को वास्तविक जानकारी देने से कतराते हैं। जसके कारण आने वाले समय में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ ईकेवाइसी होने पर ही मिल सकेगा।