जैसलमेर स्टेशन पर दो पिट लाइनों का काम शुरू… अब यहीं हो सकेगा ट्रेनों का रख-रखाव - Mewar App

जैसलमेर स्टेशन पर दो पिट लाइनों का काम शुरू… अब यहीं हो सकेगा ट्रेनों का रख-रखाव

देश-दुनिया में पर्यटन के लिए प्रतिष्ठित और देश की पश्चिमी सीमा के अंतिम छोर पर बसे जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण के बाद यहां दो नई पिट लाइनों का कार्य प्रगति पर है। स्टेशन के कायाकल्प से जहां यात्रियों के लिए आधुनिक सुख-सुविधाओं से पूर्ण स्थान का इंतजाम हुआ है वहीं पिट लाइनों के निर्माण से जैसलमेर में ही ट्रेनों के रखरखाव का काम हो सकेगा।