झोटवाड़ा में टायर-केमिकल दुकान में लगी भीषण आग:धुएं का गुबार उठा, दमकल की 12 गाड़ियों ने 2 घंटे में आग पर पाया काबू – Mewar App

झोटवाड़ा में टायर-केमिकल दुकान में लगी भीषण आग:धुएं का गुबार उठा, दमकल की 12 गाड़ियों ने 2 घंटे में आग पर पाया काबू

जयपुर में टायर-केमिकल गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इस दौरान दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। झोटवाड़ा क्षेत्र के संजय नगर नारायणपुरी में सोमवार शाम करीब 5:45 बजे घटना हुई। जहां यह आग लगी है, यह रिहायशी इलाका है। वहीं भीषण आग देखते हुए इलाके की बिजली काट दी गई है। 11 से 12 दमकलों ने दो घंटे में करीब 7:45 बजे आग पर काबू पाया। पहले देखें PHOTOS अचानक लगी आग, उठा धुएं का गुबार
झोटवाड़ा क्षेत्र में कबाड़ की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। दुकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन व दमकल विभाग को सूचना दी। स्थानीय लोग आग लगने के बाद बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। लोगों को क्षेत्र से हटाया, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची
आग लगने के बाद लोगों को इस इलाके से हटाया जा रहा है। आग इतनी भीषण है कि कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुझाने के लिए पहुंची। वहीं भीषण आग देखते हुए इलाके की बिजली काट दी गई है। वहीं अब तक आग से किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। जबकि इस आग के लगने का कारण भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आस-पास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है। आग की वजह से पूरे इलाके में काला धुआं भर गया है। इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई है और कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो गया है. पुलिस लोगों को उस ओर जाने से रोक रही है.