डेढ़ करोड़ के रथ पर नगर-भ्रमण पर निकले खाटूश्यामजी:फूलों की बरसात हो रही, भक्तों पर लुटाया जाए रहा बाबा का खजाना - Mewar App

डेढ़ करोड़ के रथ पर नगर-भ्रमण पर निकले खाटूश्यामजी:फूलों की बरसात हो रही, भक्तों पर लुटाया जाए रहा बाबा का खजाना

खाटू में फाल्गुनी एकादशी पर शुक्रवार को 125 किलो चांदी से बने रथ पर बाबा खाटूश्याम नगर भ्रमण के लिए निकले हैं। यह 350 साल से चली आ रही परंपरा है। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया- चंद्रग्रहण होने के कारण 3 मार्च को मंदिर में दर्शन पूरे दिन बंद रहेंगे। इसके बाद 5 मार्च को खाटूश्यामजी का तिलक और विशेष सेवा-पूजा होगी। इसलिए मंदिर में दर्शन 4 मार्च की रात 10 बजे बंद होंगे। 5 मार्च को खाटूश्यामजी का तिलक होने के कारण शाम 5 बजे फिर से शुरू होंगे। रथ यात्रा के दौरान लुटाया जाता है बाबा का खजाना श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया- रथ यात्रा के दौरान रथ से चॉकलेट-फल वितरित किए जाते हैं। इन्हें लेने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहता है। इतना ही नहीं, बाबा के रथ को खींचने के लिए भी भक्तों में काफी होड़ लगी रहती है। भक्त जमकर गुलाल उड़ाते हैं, जो चंग की धुन पर जमकर थिरकते हैं। सुबह 11:15 बजे रथयात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होगी। यह रथयात्रा पिछले करीब 350 साल से निकल रही है। करीब डेढ़ करोड़ का रथ, दानदाता का नाम गुप्त खाटूश्यामजी की सवारी के लिए पिछले साल नोखा (बीकानेर) में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से भव्य रथ तैयार किया गया था। इसके निर्माण में एक महीने से ज्यादा का समय लगा था। प्रतिदिन 8 मजदूरों ने रथ पर काम किया था। बाबा श्याम को यह रथ भेंट करने वाले दानदाता का नाम गुप्त रखा गया है। रथ को धक्का नहीं लगाना पड़े, इसके लिए जीप की बॉडी पर इसे तैयार किया गया है। … मेले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… खाटू मेला, दुकानदार बोला-20% भी नहीं बिका माल:रेस्ट हाउस संचालक ने कहा- मेंटेनेंस खर्चा भी नहीं निकल रहा, भीड़ कम रहने की 5 वजहें खाटूश्यामजी मेला, रींगस स्टेशन पर AI कैमरे-ड्रोन से निगरानी:450 जवान तैनात, 4000 लोगों का होल्डिंग एरिया, 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें 150 पकवान, 65 हलवाई और श्याम भक्तों की सेवा:खाटूश्याम बाबा के मेले में 5 स्टार होटल जैसा भंडारा; रोजाना बनती हैं नई डिश 2100 कीलों पर लेटते हुए खाटू पहुंचेगा श्याम भक्त-VIDEO:शृंगार के लिए विदेश से मंगाए फूल, भीड़ बढ़ने से लखदातार ग्राउंड के जिगजैग खोले