Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग फॉर्मूला अंतिम रूप ले लिया है। कांग्रेस 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह फैसला चेन्नई में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वपेरुन्थगई के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में हुआ। कुल 234 विधानसभा सीटों वाले राज्य में DMK ने अपनी सहयोगी कांग्रेस को यह संख्या आवंटित की है, साथ ही एक राज्यसभा सीट भी कांग्रेस के लिए आरक्षित की गई है। हालांकि अभी तक औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।
