इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के वैदपुरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक गंभीर और अमानवीय घटना सामने आई है। यहां एक महिला और युवक के साथ मारपीट की गई और उनका मुंह काला कर पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
