दमोह शहर में शराब दुकान हटाने पांच रोड बंद कर तीन घंटे लोगों ने किया प्रदर्शन - Mewar App

दमोह शहर में शराब दुकान हटाने पांच रोड बंद कर तीन घंटे लोगों ने किया प्रदर्शन

दमोह. शहर के सबसे व्यस्ततम स्टेशन चौराहा पर मंगलवार की शाम को स्थानीय निवासी, दुकानदार, महिलाएं और पार्षद एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। शाम करीब ४.३० बजे शुरू हुआ प्रदर्शन पहले तो सड़क पर फट्टा डालकर बैठने से शुरू हुआ, लेकिन बढ़ते समर्थन के बाद लोगों ने चौराहे की सभी रोड को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद यह प्रदर्शन शाम ७ बजे तक रोड बंद करके चलता रहा और इसके बाद स्टेशन रोड बंद करके लोग बैठे रहे। शाम ७.३० बजे तक प्रदर्शन जारी रहा, वहीं कलेक्टर और आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।