दशामाता का पर्व कल, सुहागिनें मांगेंगी अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि का वरदान - Mewar App

दशामाता का पर्व कल, सुहागिनें मांगेंगी अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि का वरदान

घर-परिवार की दशा सुधारने, संकटों को दूर करने और सुख-समृद्धि की कामना का प्रमुख लोकपर्व दशामाता 13 मार्च को पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाए जाने वाले इस व्रत को लेकर शहर और ग्रामीण अंचलों की महिलाओं में खासा उत्साह है। पर्व की तैयारियों को लेकर बाजारों में भी पूजन सामग्री, हल्दी, कुमकुम और सूत के डोरे की खरीदारी तेज हो गई है। पूजा ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 5:15 बजे से शुरू होगी जो सुबह 11:19 बजे तक होगी। उसके बाद दोपहर 12:24 से 1:11 बजे तक सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा।