दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैलर ने एक टैंकर को टक्कर मार दी, जिससे टैंकर पलट गया। टैंकर में हाइड्रोजन पेरोक्साइड नामक केमिकल भरा हुआ था, जिसके कारण केमिकल का रिसाव शुरू हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। घटना शाहपुरा के आंतेला पुलिया के पास शिवा ढाबा के सामने यह घटना बुधवार रात करीब 9:15 बजे हुई। सूचना मिलते ही शाहपुरा पुलिस और शाहपुरा, पावटा,विराटनगर की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने केमिकल रिसाव को रोकने और हटाने का काम शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को आंशिक रूप से चालू करवाया गया। पावटा अग्निशमन प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि हाइड्रोजन पराँक्साइड से भरे टैंकर जो की जयपुर – दिल्ली रोड से जा रहा था। दिल्ली – जयपुर रोड से आ रहे ट्रेलर ड्राइवर को नींद की झपकी आने टक्कर मारी।
जिससे टेंकर लीक होने से हाइड्रो केमिकल रिसाव होने से धुआं ही धुंआ हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल है, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। वहीं पलटे टैंकर को खडा सही कर दिया गया है. लेकिन गैस रिसाव लगातार चालू रहा। अब देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…
