निकोल क्षेत्र को 97 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विराटनगर में सीएचसी का लोकार्पण - Mewar App

निकोल क्षेत्र को 97 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विराटनगर में सीएचसी का लोकार्पण

अहमदाबाद शहर के पूर्वी हिस्से में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और निकोल के विधायक जगदीश विश्वकर्मा के हाथों 97.36 करोड़ रुपए के 31 विकास कार्यों का गुरुवार को लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। विराटनगर में 10.91 करोड़ से बने आधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) जनता को समर्पित किया गया।31 विकास कार्यों में, 17.67 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण और 77.56 करोड़ की आठ परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा 2.13 करोड़ की लागत से 21 छोटे कार्य भी शुरू किए गए हैं।