कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। पवन खेड़ा ने कहा- अमेरिका से ट्रेड डील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डरकर की, और जब राजा डरता है तो नुकसान प्रजा का होता है। खेड़ा ने कहा- साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि डॉलर और मनमोहन सिंह की उम्र में मुकाबला चल रहा है, लेकिन आज डॉलर की कीमत मोदी की उम्र से ज्यादा हो गई है। खेड़ा रविवार को अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में पहुंचे और जियारत की। खेड़ा ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसानों- व्यापारियों को नुकसान
राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील हुई है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डरकर की है। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा किसानों और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। खेड़ा ने इस बात पर जोर दिया कि जब राजा डर जाता है तो नुकसान प्रजा को होता है। खेड़ा ने कहा- धर्म को राजनीति का जरिया नहीं बनाना चाहिए। कांग्रेस हमेशा इसके खिलाफ रही है। राजनीति हमेशा मुद्दों की होनी चाहिए। धर्म का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हरदीप पुरी व मोदी दोनों ही कोई सवाल के जवाब नहीं दे रहें। ये रिश्ता क्या था, क्यों था, जवाब देने चाहिए। राजस्थान की जनता तैयार बैठी है और जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। ये पर्ची की सरकार है और कीमत राजस्थान की जनता अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत-पाक मैच में हिन्दुस्तान जीतेगा। (फोटो-वीडियो सहयोग-नजीर कादरी)
