पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी मामले में FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित - Mewar App

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी मामले में FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

UP Crime पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर पश्चिमी यूपी में सियासी और सामाजिक माहौल गरमा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरठ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण में गिरफ्तारी और आगे की जांच के लिए तीन अलग-अलग टीम गठित की गई हैं। इससे पहले मेरठ में अखिल भारतीय जाट महासभा और राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताते हुए अंतरराष्ट्रीय जाट संसद से 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए FIR दर्ज करने की मांग की थी।