23 अक्टूबर 2022, पूरे देश में दिवाली की रौनक थी। कन्नौज के एक गांव में 12 साल की मासूम अपने घर में मम्मी के साथ त्योहार की तैयारी कर रही थी। पापा की बाजार में खाने के सामान की दुकान थी। मां ने बेटी को टिफिन देकर पापा के पास भेजा दिया। पापा को खाना देने के बाद बच्ची ने अपने लिए दो गुल्लक खरीदे।
