कोटपूतली-बहरोड़ में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई, जबकि उसके जुड़वा बच्चे घायल हो गए। युवक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान करीब 100 साल पुराने मकान का छज्जा चलती बाइक पर आ गिरा। दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जयपुर के जेके लोन हॉस्पिटल में एडमिट हैं। घटना बहरोड़ के खटीकों के मोहल्ले में बुधवार 8 बजे की है। इस घटना का आज वीडियो भी सामने आया है। पहले देखें हादसे के PHOTOS घर से 10 मीटर दूर ही मौत मलबे में दबे रतनलाल प्रजापत (32) के पड़ोसी जयसिंह और दीपक लखेरा ने बताया- रतनलाल सुबह अपनी बाइक से दोनों जुड़वा बच्चों हिमांशी और हिमांशु (10) को गुरुकुल स्कूल छोड़ने नारनौल रोड पर जा रहा था। घर से बच्चों को बाइक पर बैठाया और 10 मीटर दूर ही हादसा हो गया। दरअसल, दयाराम बसवाल का सालों पुराने मकान का छज्जा उसकी बाइक पर आ गिरा था। ये मकान 10 साल से बंद है और जर्जर अवस्था में है। दोनों बच्चे जयपुर रेफर, पिता की मौत हादसे में हिमांशी और हिमांशु गंभीर घायल हो गए। हिमांशी के चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं और हिमांशु के पैर में फ्रैक्चर है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। जेके लोन हॉस्पिटल में दोनों का इलाज जारी है, जबकि उनके पिता रतनलाल के सिर में गंभीर चोट आई। जिन्हें बहरोड़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रतनलाल की मौत हो गई। एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया- हादसे के संबंध में रतनलाल के चाचा लालाराम निवासी कोलीला ने बहरोड़ थाने में मामला दर्ज करवाया। नगर परिषद ने 8 लोगों को नोटिस दिया नीमराना के गांव कोलीला निवासी रतनलाल पत्नी और बच्चों के साथ बहरोड़ में अपने ससुराल में रहते थे। रतनलाल प्राइवेट हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन थे। वहीं, बहरोड़ नगर परिषद कमिश्नर नूर मोहम्मद ने बताया- मामले में एक ही परिवार के आठ लोगों को नोटिस दिया है। इसके अलावा, नगर परिषद क्षेत्र में जर्जर मकान, दुकान, भवन का सर्वे कराने और उन्हें तोड़ने के लिए टीम का गठन किया है। …. जर्जर मकान से हुए हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… बहरोड़ में चलती बाइक पर गिरा जर्जर मकान का छज्जा:जुड़वा बच्चों समेत पिता मलबे में दबे; बच्चे जयपुर रेफर, पिता की मौत कोटपूतली-बहरोड़ में हुए जर्जर मकान गिरने की घटना से स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल है। बुधवार को हुए हादसे में चलती बाइक पर पुराने मकान का छज्जा गिरने से पिता और दो बच्चे दब गए थे। हादसा उनके घर से करीब 10 मीटर दूर ही हुआ। पूरी खबर पढ़िए…
