बाथरूम में सीसीटीवी लगवाने वाले शिक्षक पर मेहरबान शिक्षा विभाग, बनाया प्राचार्य - Mewar App

बाथरूम में सीसीटीवी लगवाने वाले शिक्षक पर मेहरबान शिक्षा विभाग, बनाया प्राचार्य

mp news: मध्यप्रदेश के छतरपुर के बकस्वाहा के सांदीपनी स्कूल के बाथरूम में सीसीटीवी कैमरा लगवाने वाले शिक्षक राजेन्द्र कुमार ताम्रकार पर शिक्षा विभाग मेहरबान हो गया है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक राजेन्द्र कुमार को जिला मुख्यालय के पास हायर सेकेंडरी स्कूल ढड़ारी का प्राचार्य बना दिया है। जबकि बकस्वाहा में स्कूल के बाथरूम में सीसीटीवी कैमरा लगाने का मामला तूल पकड़ने के बाद कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने शिक्षक राजेन्द्र कुमार को निलंबित किया था।