बीकानेर के पब्लिक पार्क स्थित बिश्नोई धर्मशाला के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन अनशन तीसरे दिन भी जारी है। कड़ाके की सर्दी के बावजूद 450 से अधिक पर्यावरण प्रेमी, संत और 50 से ज्यादा महिलाएं आंदोलन में डटी हुई हैं। आंदोलनकारी किसी भी तरह के समझौते से इनकार कर रहे हैं। अनशन के दौरान महेंद्रकुमार आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं और निर्णय होने तक पट्टी न खोलने की बात कही है। स्थिति को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी, आरएसी और एसटीएफ तैनात हैं, जो चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं। आंदोलन के नेतृत्वकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि मांगों पर ठोस फैसला होने तक अनशन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। — आंदोलन से संबंधित ये खबर भी पढ़ें … विधायक रविंद्र भाटी बोले- विधानसभा का घेराव करना होगा:पूर्व MLA ने कहा-सलमान खान को नानी याद दिला दी थी, खेजड़ी बचाने के लिए बीकानेर बंद राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए बीकानेर में महापड़ाव शुरू कर दिया है। खेजड़ी बचाओ आंदोलन के समर्थन में व्यापारिक संगठनों ने बाजार बंद रखा। पूरी खबर पढ़िए
