बीमार दामाद को अस्पताल ले जाने जाम खुलवा रहे ससुर की हत्या - Mewar App

बीमार दामाद को अस्पताल ले जाने जाम खुलवा रहे ससुर की हत्या

mp news: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक सामान्य घटना के दौरान 60 वर्षीय बुजुर्ग की सरेआम हत्या कर दी गई। खिलचीपुर के बस स्टैंड के पास लगे जाम के दौरान वाहन हटाने की बात पर पिकअप चालक ने बुजुर्ग पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। बुजुर्ग ने चोट को सामान्य मानकर अपना गमछा सिर में बांध लिया और करीब 50 किमी तक सफर किया। बाद में वो बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई।