डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन शहर में भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को मिली धमकी के बाद आज शहर का बाजार बंद है। सुबह से एक भी दुकान नहीं खुली है। विजय सिंह के समर्थकों ने रैली निकाली और थाने के सामने धरने पर बैठे हैं। धरना स्थल पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने कहा- आज तो घर-घर PSO बांटे जा रहे हैं। उस वक्त PSO मर गए थे क्या? हमारे मरने का इंतजार करते हो क्या? पहले धमकियां आती हैं फिर हमारे मरने का इंतजार करते हैं। अरे पहले ही संभाल लो न। किसी के घर का चिराग तो नहीं बुझेगा। फिर किसी को भुगतना नहीं पड़ेगा जो मैं भुगत रही हूं। बता दें कि 14 फरवरी से भाजपा नागौर देहात के जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह पलाड़ा को पुलिस प्रोटेक्शन मिलने के बाद भी जान से मारने की धमकियां मिली थी। खुद को रोहित गोदारा का गुर्गा बताने वाले वीरेंद्र चारण और राहुल फतेहपुर ने धमकी दी थी। गैंगस्टर चारण ने ऑडियो भेज कर कहा- जो हाल रमेश रुलानिया का हुआ था, वही तेरा होगा। दो-चार दिन की देरी हो सकती है, लेकिन तू कहीं भी चला जा, तुझे मार देंगे। जो तू कर रहा है न उसकी सजा तुझे भुगतनी पड़ेगी। वहीं एक और ऑडियो में राहुल ने कहा था- तेरे लक्षण पूरे मरने के हैं। अब देखें धरनास्थल और बंद की तस्वीरें… पलाड़ा को मिली धमकी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ‘देरी हो सकती है, कहीं भी जा तुझे मारेंगे जरूर’: गैंगस्टरों ने दी भाजपा नेता को धमकी; बोले- पूरे लक्षण तेरे मरने के ही हैं; कल बाजार बंद बीजेपी नेता विजय सिंह को पुलिस प्रोटेक्शन मिलने के बाद भी फिर से रोहित गोदारा गैंग के गैंगस्टर वीरेंद्र चारण और राहुल फतेहपुर के नाम से धमकी दी गई है। (पूरी खबर पढ़ें) पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
