भारत-पाक बॉर्डर से आई दुखद खबर, आर्मी कैंट में हवलदार ने की आत्महत्या, भाई का रो-रोकर बुरा हाल - Mewar App

भारत-पाक बॉर्डर से आई दुखद खबर, आर्मी कैंट में हवलदार ने की आत्महत्या, भाई का रो-रोकर बुरा हाल

Jaisalmer Havildar Suicide: जैसलमेर: राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर से एक दुखद समाचार सामने आया है। जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित 23 फील्ड रेजिमेंट में तैनात एक हवलदार ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 34 वर्षीय रघु एस, पुत्र संपत, निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई है।