महतारी वंदन योजना में e-KYC अनिवार्य, तभी खाते में आएंगे ₹1000, लाखों महिलाएं अभी भी बाकी… - Mewar App

महतारी वंदन योजना में e-KYC अनिवार्य, तभी खाते में आएंगे ₹1000, लाखों महिलाएं अभी भी बाकी…

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के कांकेर राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत लाभ ले रही महिलाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। अब योजना की राशि लगातार प्राप्त करने के लिए ई-केवायसी (e-KYC) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन लाभार्थियों का ई-केवायसी पूरा नहीं होगा, उनके खाते में ₹1000 की मासिक सहायता राशि जारी नहीं की जाएगी।