‘मेरी दोस्त से बात क्यों की?’ गुस्साए छात्र ने अपने ही दोस्त को मारा चाकू… अस्पताल में भर्ती - Mewar App

‘मेरी दोस्त से बात क्यों की?’ गुस्साए छात्र ने अपने ही दोस्त को मारा चाकू… अस्पताल में भर्ती

Delhi Crime: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में स्थित गोकुलपुरी इलाके में शनिवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। महज एक लड़की से बातचीत करने की रंजिश में, 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र और उसके दोस्त को मौत के घाट उतारने की कोशिश की गई। सरेराह हुई इस चाकूबाजी की वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल है। हमलावरों ने पूरी योजना के साथ छात्र को जाल में फंसाया और फिर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया।