मोबाइल चलाने पर पिता ने टोका तो 16 साल के बेटे ने दे दी जान - Mewar App

मोबाइल चलाने पर पिता ने टोका तो 16 साल के बेटे ने दे दी जान

MP News: आजकल बच्चों में मोबाइल की लत बढ़ती जा रही है और मोबाइल से दूरी उन्हें बर्दाश्त नहीं होती है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले का है जहां पिता के द्वारा मोबाइल चलाने पर टोकना 16 साल के बेटे को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक दो बहनों का इकलौता भाई था और बेटे के खुदकुशी करने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।