दिनेश कुमार स्वामी @ बीकानेर. अमेरिका-ईरान युद्ध से अब खाड़ी और यूरोप के देशों को बीकानेरी नमकीन और मसालों के लिए तरसना पड़ सकता है। होर्मुजजलडमरूमध्य से माल वाहक जहाजों का आवागमन रोकने से बीकानेर से खाड़ी और यूरोप के देशों को भुजिया-नमकीन, मसाले, मूंगफली तेल व गोटा और कालीन के निर्यात पर ब्रेक लग गए है। इसके साथ ही ऊनी धागा, क्ले का सबसे बड़ा निर्यातक बीकानेर है। इन देशों को कुल निर्यात में 30 से 40 फीसदी तक हिस्सेदारी यहां की है।
