यूपी में अयोध्या का तापमान सबसे कम, हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा, जानें इस हफ्ते का मौसम? - Mewar App

यूपी में अयोध्या का तापमान सबसे कम, हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा, जानें इस हफ्ते का मौसम?

UP weather update and forecast मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 16 डिग्री का अंतर है। दिन में 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 3 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। इस हफ्ते तापमान में भारी वृद्धि होगी। सोमवार 9 मार्च का तापमान 19 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। ‌