यूपी में ब्लैक स्कॉर्पियो का कहर…दो लोगों की मौत, सड़क पर जलकर राख हुई बाइक - Mewar App

यूपी में ब्लैक स्कॉर्पियो का कहर…दो लोगों की मौत, सड़क पर जलकर राख हुई बाइक

महराजगंज में गुरुवार की दोपहर भिटौली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर तरकुलवा तिवारी के पास भीषण दुर्घटना हुई, जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक और साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी परतावल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। भीषण टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और जलकर राख हो गई।