रमेश बाफना: राजस्थान की जड़ों से जुड़कर कर्नाटक में रचा विकास का नया अध्याय - Mewar App

रमेश बाफना: राजस्थान की जड़ों से जुड़कर कर्नाटक में रचा विकास का नया अध्याय

दो राज्यों के बीच सशक्त सेतुराजस्थान पत्रिका के विशेष कॉलम परदेश में परचम के तहत आज हम परिचय करा रहे हैं राजस्थान के बालोतरा जिले के मोकलसर निवासी रमेश बाफना से। यह कहानी केवल एक सफल उद्योगपति की नहीं, बल्कि दो राज्यों के बीच मजबूत रिश्तों की सशक्त मिसाल भी है। राजस्थान की व्यापारिक परंपरा और कर्नाटक की कृषि व विकास क्षमता को जोड़ते हुए उन्होंने ऐसा मॉडल खड़ा किया है, जो आज हजारों लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहा है। रमेश बाफना की यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि यदि व्यक्ति अपने संस्कारों से जुड़ा रहे, तो वह परदेश में भी अपनी अलग पहचान बना सकता है। उन्होंने न केवल व्यापार में उल्लेखनीय सफलता हासिल की, बल्कि राजस्थान और कर्नाटक के बीच आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती दी है। आज वे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं।