राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर बेंच को करवाया खाली; धमकी भरा मेल मिला – Mewar App

राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर बेंच को करवाया खाली; धमकी भरा मेल मिला

राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर और जयपुर बेंच को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाईकोर्ट प्रशासन को आज सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची। कोर्ट रूम सहित पूरी बिल्डिंग को खाली करवाया गया। जोधपुर डीसीपी (पश्चिम) विनीत बंसल की अगुवाई में पुलिस टीम तलाशी कर रही हैं। बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम चप्पे-चप्पे को खंगाल रही हैं ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सकें। जयपुर बेंच में भी तलाशी चल रही है। राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर और जयपुर बेंच की PHOTOS कामकाज के लिए नई सूचना हाईकोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए फिलहाल कामकाज को स्थगित कर दिया है। डिस्प्ले बोर्ड पर सूचना जारी कर बताया गया है कि कोर्ट का कामकाज सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए निम्नलिखित निर्देश लागू किए गए हैं: आईडी कार्ड अनिवार्य: बिना वैध कार्ड और पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। सहयोग की अपील: हाईकोर्ट प्रशासन और पुलिस ने वकील संगठनों के पदाधिकारियों से जांच प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। प्रवेश पर नियंत्रण: गेटों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। लगातार मिल रही धमकियां गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में राजस्थान हाईकोर्ट को इस तरह के कई धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जो जांच के दायरे में हैं। इससे पहले 6 फरवरी 2026 को भी इसी तरह की धमकी के बाद जयपुर और जोधपुर दोनों परिसरों को खाली कराया गया था। बार-बार मिल रही इन धमकियों के कारण कोर्ट की न्यायिक कार्यवाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे वकीलों और आम जनता में रोष और भय का माहौल है। —
ये खबर भी पढ़िए-
राजस्थान के 3 जिलों में बम ब्लास्ट की धमकी:हाईकोर्ट और जयपुर-अजमेर जिला कोर्ट में चली तलाशी; मेल पर लिखा- आरडीएक्स बम प्लांट किए हैं राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर और जयपुर बेंच को आज फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर परिसर खाली करवाया। (पढ़िए पूरी खबर)