रिश्वत के आरोपी अफसर 3 दिन के रिमांड पर:900 करोड़ का जल जीवन मिशन घोटाला मामला; एक दिन पहले अलग-अलग जगह से पकड़ा था – Mewar App

रिश्वत के आरोपी अफसर 3 दिन के रिमांड पर:900 करोड़ का जल जीवन मिशन घोटाला मामला; एक दिन पहले अलग-अलग जगह से पकड़ा था

900 करोड़ के जल जीवन मिशन (JJM) घोटाला मामले में गिरफ्तार 9 अफसरों को आज ACB कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी 9 आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर भेजा है। अब ACB घोटाले से जुड़े अन्य तथ्यों, दस्तावेजों और संभावित संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ करेगी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम सभी आरोपियों को एक ही गाड़ी में कोर्ट लेकर पहुंची थी। अधिकारियों के हाथों में लाल कपड़े में इस घोटाले से जुड़ी फाइलें थी। ACB ने आरोपी अफसरों को विशिष्ट न्यायालय भ्रष्ट्राचार अधिनियम क्रम स. – 1 में आरोपियों को पेश किया। इसके बाद कोर्ट से 5 दिन का रिमांड मांगा था। हालांकि कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर आरोपियों को भेजा है। इन अफसरों को कोर्ट में किया पेश ACB ने 17 फरवरी को जयपुर, बाड़मेर, जालोर, सीकर, बिहार, झारखंड और दिल्ली सहित 15 जगहों पर कार्रवाई की गई थी। प्रदेश में जयपुर, उदयपुर, जालोर, बाड़मेर और सीकर में कार्रवाई हुई थी। इसके बाद 9 अफसरों को पकड़ा गया था। इन अफसरों को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश अफसर- ACB ने फर्जी बिलों और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर की कार्रवाई सूत्रों के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों में कथित अनियमितताओं, फर्जी बिलों और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर यह कार्रवाई की गई है। एसीबी इस मामले में ठेकेदारों, अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल कोर्ट के फैसले के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, वहीं एसीबी की जांच प्रक्रिया लगातार जारी है। ये खबर भी पढ़िए- राजस्थान- PHED का चीफ इंजीनियर ताज होटल से गिरफ्तार:रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के ठिकाने पर भी ACB की छापेमारी, 9 अफसरों को पकड़ा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल को उदयपुर के फाइव स्टार होटल ताज अरावली से आज (मंगलवार) सुबह गिरफ्तार किया गया। (पढ़िए पूरी खबर) — अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।