जयपुर। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और खान-पान के कारण किडनी (गुर्दे) से जुड़ी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर साल बड़ी संख्या में लोग किडनी फेल्योर और डायलिसिस जैसी गंभीर समस्याओं की चपेट में आ रहे हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर जांच और आधुनिक तकनीक के जरिए इस गंभीर बीमारी पर विजय पाई जा सकती है। शैल्बी हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. कविश शर्मा ने बताया कि क्रॉनिक किडनी डिजीज, डायलिसिस और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं के कारण गुर्दे खराब होने के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ रहे हैं। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के जरिए किडनी की बीमारियों को शुरुआती चरण में ही रोका जा सकता है।
