शर्मनाक: टोनही/डायन के संदेह में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश ओडिशा, झारखण्ड में हो रही निर्दोष महिलाओं की हत्याएं - Mewar App

शर्मनाक: टोनही/डायन के संदेह में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश ओडिशा, झारखण्ड में हो रही निर्दोष महिलाओं की हत्याएं

महाराष्ट्र छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, असम सहित अनेक प्रदेशों में प्रतिवर्ष टोनही/डायन के संदेह में निर्दोष महिलाओं की हत्याएं हो रही हैं जो सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने सन 2001 से 2015 तक 2604 महिलाओं की मृत्यु डायन प्रताडऩा के कारण होना माना है। जबकि वास्तविक संख्या इनसे बहुत अधिक है। अधिकतर मामलों में पुलिस रिपोर्ट ही नहीं हो पाती। झारखंड में 7000, बिहार में 1679, छत्तीसगढ़ में 1357, ओडिशा में 388, राजस्थान में 95, असम में 102 मामलों की प्रमाणिक जानकारी है।