शादी में आ रही दुल्हन की कार का एक्सीडेंट, दुल्हन और जीजा की मौत - Mewar App

शादी में आ रही दुल्हन की कार का एक्सीडेंट, दुल्हन और जीजा की मौत

mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस में रहने वाले जैन परिवार में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब शादी में जाते वक्त दुल्हन की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं दुल्हन ने रविवार 15 मार्च को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों गाड़ियों के वाहन चालक भी गंभीर रुप से घायल हुए थे उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जैन परिवार कोलारस से बेटी की शादी करने के लिए 10 मार्च को गंजबासौदा जा रहा था, इसी दौरान एक्सीडेंट हुआ था।